रादौर के किसान परिवारों के बच्चों ने खेलों में हरियाणा का नाम रोशन किया : सुभाष गुर्जर
रादौर : संधाली गांव में उधम सिंह कांबोज शूटिंग एवं वॉलीबॉल टूर्नामेंट का दो दिवसीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने रिबन काटकर किया।
सुभाष गुर्जर ने कहा कि खेल समाज में अनुशासन, एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ने से वे नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान और ग्रामीण परिवारों के बच्चों ने खेलों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर हरियाणा का नाम दुनिया में रोशन किया है।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला टौपरा और इंद्री की टीम के बीच हुआ, जिसमें टौपरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा और जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने आयोजन समिति के सदस्यों को हरा पटका पहनाकर सम्मानित किया और जनहित में खेल आयोजन कराने के लिए बधाई दी। मौके पर नमन कांबोज, जसन कांबोज, अभिनव कांबोज, अविश, अनीश, दीपक, नितिन, आकाश, भवेश, बलिंदर डांगी, विकास कांबोज, सुखवीर काजनु और चिराग डांगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।