कहरा: बीती रात नया बाजार में एक अधिवक्ता के घर चोरी, चोर लाखों रुपये का सामान लेकर हुए फरार
सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड नंबर 11 निवासी अधिवक्ता के घर में बीती रात भीषण चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह के घर को चोरों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वह अपने परिवार के साथ मुरलीगंज स्थित अपने चचेरे बहनोई के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए गये हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है.