भीलवाड़ा: भगवानपुरा में गुंडागर्दी का तांडव: पैसे के विवाद में ठेकेदार, उसके भाई और श्रमिक पर हुआ जानलेवा हमला, CCTV आया सामने
भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में फैक्ट्री ठेकदार को अपने ही जेसीबी चालक से एडवांस दिए गए रूपए वापस मांगना भारी पड़ गया। दूसरी फैक्ट्री के ठेकदार ने दर्जनों गुंडों के साथ मिलकर ठेकदार और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में फैक्ट्री ठेकदार, उसका भाई और एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।