प्रयागराज: अन्य प्रदेशों में हो रही भारी बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा- यमुना नदियों में तेजी से बढ़ने लगा जलस्तर
प्रयागराज में बारिश नहीं हो रही है,जबकि गंगा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है,हालांकि अन्य प्रदेशों में हो रही भारी बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है,ऐसे में पानी घाटों तक पहुंच चुका है, तथा संगम तट पर दुकान लगाने वाले घाटियों की परेशानी बढ़ गई है,संगम तट पर दुकान लगाने वालों ने दुकान समेटना शुरू कर दिया है।