प्रयागराज: नारीशक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिविल लाइन में मूक-बधिर बच्चों के लिए शुरू किया 1 वर्षीय निशुल्क कराटे प्रशिक्षण
प्रयागराज की लड़कियों को कराटे की ट्रेनिंग देने वाली रेड बेल्ट अकादमी ने 1 वर्षीय आत्मरक्षा निशुल्क प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की है,डायरेक्टर स्मृति सांगलू ने कहा कि शिविर का उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना है, तथा उन लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा करना है जो मूक बधिर होने के चलते अपने आप को असहाय समझती हैं,प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना है।