प्रयागराज: बुडडा ताजिया की मेहंदी में सैकड़ो लोगों ने दिया कांधा,जुटी हजारों की भीड़,सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
बुडडा ताजिया की मेहंदी नुरुल्लाह रोड स्थित इमामबाड़े से शुक्रवार देर रात उठाई गई।हजारों लोग मेहंदी को कांधा देने के लिए पहुंचे, जिससे मेहंदी को गस्त कराने में मुसक्कत हुई।हालांकि हुसैन के चाहने वालों ने रात के 2:00 बजे तक कांधा देते हुए,मेहंदी को उठाए रहे। देर रात तक मेहंदी पर फूल चढ़ाने वालों का मजमा लग रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी मौके पर थे।