लखीसराय: अपहरण के एक मामले में प्रेमी युगल सूरजगढ़ा थाने में पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए
सूरजगढा थाना कांड संख्या 116/26 अपहरण मामले में प्रेमी युगल सूरजगढ़ा थाना आकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ. पुलिस द्वारा सोमवार अपराह्न 12 बजे प्रेमी युगल को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया पुलिस ने मामले में लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले गोपाल साव के पुत्र निलेश कुमार को हिरासत में लिया है. युवक ने बताया कि वे दोनों व्यस्क हैं और शादी की है.