हुज़ूर: भोपाल: नाबालिग बेटी से बलात्कार के मामले में सौतेले पिता को 20 साल की कैद
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 भोपाल में नाबालिग बेटी से रेप के मामले में दोषी 40साल के सौतेले पिता को 20साल कैद की सजा सुनाई गई है।यहसजा कुमुदिनी पटेल की कोर्ट ने सुनाई है। पीडिता की मां घरों में काम करती है।उसके घर से निकलते ही आरोपी नाबालिग के साथ रेप करता था। ऐसा उसने कई बार किया था।नाबालिग ने यह बात 6मई 2020 को मां को बताई। मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति पर एफआईआर दर्ज करा दी।