हुज़ूर: भोपाल में बिना परमिट और फ़िटनेस के चल रहे 7 स्कूल वैन और मैजिक वाहन ज़ब्त
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 भोपाल के चुना भट्टी और कोलार रोड इलाके में गुरुवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 स्कूल वैन और मैजिक वाहन जब्त किए गए। ये वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट,परमिटऔर बीमा के स्कूल बच्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ रहे थे। जब्त गाड़ियों में सेंट मैरी और मदर टेरेसा स्कूल के छात्र - छात्राएं सवार थे।