हुज़ूर: भोपाल: एमपी नगर में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 भोपाल के एमपी नगर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक जान ले ली। नाराज पत्नी के पड़ोसी के घर चले जाने से क्षुब्ध पति आशीष त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात शिवाजी नगर क्षेत्र की है। आशीष ट्रैवल्स में कार चालक था।