आरा: रंगदारी और भड़काऊ गाने गाने, लिखने और गवाने वाले स्टूडियो संचालक व गायक समेत 45 पर दर्ज हुआ केस
Arrah, Bhojpur | Nov 19, 2026 भोजपुर जिले में विवादित भोजपुरी गानों और सोशल मीडिया पर उनके जरिए जातिगत वर्चस्व, रंगदारी और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. भोजपुर पुलिस ने जांच के बाद 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें चर्चित भोजपुरी गायक टुनटुन यादव समेत कई गायक, गीतकार, रिकॉर्डिंग स्टूडियो संचालक और सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाले लोग शामिल हैं.