कोईलवर: कायमनगर सब्जी मंडी के पास ट्रक और फोर व्हीलर की टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित, वीडियो हुआ वायरल
बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर सब्जी मंडी के समीप ट्रक और फोर व्हीलर की साइड टक्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाजार में काफी भीड़ के बीच दोनों वाहनों की टक्कर होती दिख रही है। इस घटना में फोर व्हीलर का साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त हो हो गया जबकि चालक बाल बाल बच गया। वायरल वीडियो शनिवार दोपहर 2:00 सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।