रफीगंज: रफीगंज थाना में सतर्कता शपथ दिलाई गई
रफीगंज थाना परिसर में सतर्कता जागरूकता के तहत थानाध्यक्ष शम्भू कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार संध्या 7 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि शपथ में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे लोक सेवक के रूप में अपने सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे