गुरारू: गुरारू में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Guraru, Gaya | Nov 13, 2026 लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर पूरे प्रखंड में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।शुक्रवार को छठ व्रतियों ने स्थानीय पोखर, नदी और विभिन्न छठ घाटों पर स्नान कर शुद्धता के साथ नहाय-खाय किया। घरों में कद्दू-भात, चना दाल और भात का प्रसाद बना। शनिवार को व्रती खरना करेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे।