घाघरा: अंधराडीह डीपाटोली गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Ghaghra, Gumla | Dec 26, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के अंधराडीह डीपाटोली गांव में 40 वर्षीय सुरेश उरांव ने घर के काठ में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सुरेश उराव की मानसिक स्थिति विगत 15 दिनों से खराब थी।