घाघरा: आदर लैंप्स में लैंप्स सदस्यों और ग्रामीणों की बैठक, अध्यक्ष-सचिव पद पर फर्जी चयन का आरोप
Ghaghra, Gumla | Dec 24, 2025 घाघरा प्रखंड के आदर लैंप्स में फर्जीवाड़ा का उजागर करते हुए ग्रामीणों ने बैठक किया। बैठक में गोपनीय तरीके से मां और सगी बेटी को लैंप्स का अध्यक्ष और सचिव बना दिया गया है। जिसके कारण धान खरीदी पर रोक लगाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि अध्यक्ष और सचिव पद के लिए आम सभा में नाम चयनित किया जाता है जिसके बाद चयनित नाम को मनोनीत किया जाता है।