घाघरा: गुमला: एसपी के निर्देश पर घाघरा थाना के पास पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
Ghaghra, Gumla | Dec 25, 2025 गुमला एसपी के निर्देशानुसार घाघरा थाना के मुख्य गेट के समीप घाघरा पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे दर्जनों दोपहिया वाहनों की जांच की। जांच अभियान के क्रम में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए एक दर्जन से अधिक बाइक को पुलिस ने जब्त कर घाघरा थाना परिसर में सुरक्षित रखा।