शाहजहांपुर: माँ के नाम प्रार्थना पत्र लेकर बेटा कलेक्ट्रेट पहुँचा, दबंगों द्वारा खेत न जोतने देने की सुनाई पीड़ा
शाहजहांपुर। शहवाजनगर निवासी कमला देवी के नाम प्रार्थना पत्र लेकर उनका बेटा कलेक्ट्रेट पहुंचा और दबंगों पर खेत जोतने से रोकने का आरोप लगाया। युवक ने जिलाधिकारी को बताया कि खेत शहवाजनगर खादर क्षेत्र में स्थित है, पूरी तरह उसकी माँ के नाम दर्ज है और किसी भी प्रकार का मुकदमा या विवाद भी नहीं चल रहा, फिर भी गांव के दबंग लोग खेत जोतने नहीं दे रहे हैं।