मालथोन: डबडेरा ग्राम के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, सवार गंभीर घायल
Malthon, Sagar | Oct 24, 2026 शनिवार को एन एच 44 नेशनल हाईवे रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मालथौन थाना क्षेत्र के डब्डेरा ग्राम तिगड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें बाइक सवार अनीत राम घायल हो गया। बताया जा रहा है की बाइक सवार मालथौन से पाली ग्राम जा रहा था की डबडेरा ग्राम के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई ।