हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने शराब तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने शराब तस्करी के मुकदमे में लगातार फरार चल रहे 2 वारंटी अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किए हैं। वारंटी राजू को चौक बाजार जबकि मनोज कुमार को मौहल्ला कड़च्छ से गिरफ्तार किया गया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों पिछले 6 महीने से फरार थे और मुखबिर की सूचना पर दोनों के घरों में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया।