लोहरदगा: नशामुक्त जिला बनाने को लेकर 19 जून से चलाया जाएगा अभियान : दिलीप सिंह शेखावत, डीडीसी
डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत ने कहा की 16 जून से लोहरदगा को नशा मुक्त जिला बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नशा करने और बेचने वालों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की बात डीडीसी ने कही। इस मौके पर उन्होंने कहा की नशा मुक्त जिला बनाने के लिए हर संभव अभियान चलाया जाएगा। लोहरदगा के चिन्हित स्थानों पर कारवाई की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगा।