लोहरदगा: पेशरार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पेशरार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की की पुत्री तमन्ना झरना तिर्की ने पेशरार मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को शनिवार की देर रात अपने क्वार्टर में वापस लौट के बाद हुई।