लोहरदगा: निरहू गांव निवासी कर्ज के बोझ से दबे किसान ने आत्महत्या का किया प्रयास
निरहू गांव निवासी मनोज साहू के पुत्र विक्की साहू ने खेती के लिए डेढ़ लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। उसने अपने खेत मे एक अन्य साझीदार के साथ सब्जी की खेती की थी, फसल बम्फर होने की उम्मीद थी इसी बीच बेमौसम बारिश और ओलपात ने किसान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, उसकी फसल चौपट हो गई। वहीं ऋणदाता द्वारा उसपर बार-बार ऋण चुकाने का दबाव नहीं झेल पाया और कीटनाशक का गया।