लोहरदगा: बड़की चांपि फौदा टोली के समीप साइकिल से गिर कर युवक का पैर टूटा सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
शनिवार को जानकारी अनुसार बड़की चापि निवासी स्व. सुखराम महतो के पुत्र महुरंग महतो लकड़ी लाने जंगल जा रहा था इसी क्रम में उसका साइकिल अनियंत्रित हो गया और वह गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना में उसके पैर की हड्डी टूट गई है। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।