लोहरदगा: कालेपाठ चौक के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल
जानकारी अनुसार दोनों युवक आम लाने नंदगांव फॉर्म जा रहे थे। इसी क्रम में उनकी बाइक अनियनत्रित होकर कल्हेपाट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। लोगों ने युवकों को इलाज के लिए के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव निवासी जावेद अंसारी के पुत्र आसिफ अंसारी और इम्तियाज अंसारी।