फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 17 ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को बीपीटीपी एरिया से किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धीरज कुमार है जो हाथरस का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर 82 में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बीपीटीपी एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था आरोपी के कब्जे से 1 देसी पिस्टल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करके रफ्तार किया गया