पोहरी: पोहरी अनुभाग में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू, मकान सूचीकरण में जुटे प्रगणक
पोहरी अनुभाग मे 1 मई शुक्रवार से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है। जहा प्रगणक द्वारा शुक्रवार दोपहर 1 बजे से डोर टू डोर पहुँच सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है और शुरुआती चरण में मकान सूचीकरण करना शुरू कर दिया है जिसके बाद वार्ड अनुसार नक्शा बनाया जाएगा।1 मई से 15 मई के बीच ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन की सुविधा मिलेगी। जहा घर बैठे जनगणना का पंजीकरण कर सकते है।