गोरखपुर: यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में स्टे सेफ बोर्ड और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए
पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजीत पांडे ने जिले के विभिन्न इलाकों में ट्रैक्टर ट्राली वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया और विभिन्न इलाकों पर स्टे सेफ बोर्ड भी लगाया गया। कोहरे में बढ़ती दुर्घटना के मध्य नजर लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए यातायात पुलिस ने इस काम को अंजाम दिया।