गोरखपुर: जिला जेल में अनपढ़ बंदी अब एबीसीडी पढ़कर अंग्रेजी में गुड मॉर्निंग और गुड नाइट बोल रहे हैं
जिला जेल में अनपढ़ कैदियों को अब एबीसीडी पढ़ाया जा रहा है। यह कैदी अब गुड नाइट और गुड मॉर्निंग जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक टीचर भी जिला जेल में तैनात किया गया है जो प्रोजेक्टर के जरिए से एलकेजी और यूकेजी की किताबें अनपढ़ कैदियों को पढ़ा रहा है। यह वह कह दिया जिन्होंने कभी भी स्कूल का मुंह नहीं देखा।