💥 बड़ी खबर💥
36 साल बाद कश्मीरी पंडित महिला की घर वापसी: पुश्तैनी पेड़ को गले लगा फूट-फूट कर रोईं
कश्मीर के कुलगाम में 1990 के दशक के में कश्मीर घाटी में हुई हिंसा और अशांति के बाद अपनी मातृभूमि को छोड़ने पर मजबूर हुई थीं। विस्थापन का दर्द झेलने वाली यह बुजुर्ग कश्मीरी पंडित महिला 36 साल बाद अपने पुश्तैनी घर लौटीं। उनका भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आंगन के पुराने अखरोट के पेड़ को गले लगाकर फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। यह हृदयविदारक दृश्य कश्मीरियत, उम्मीद और अपनी जड़ों से गहरे जुड़ाव का एक जीवंत प्रतीक बन गया है।
Majhgawan, Satna | Jun 22, 2026