बड़ीसादड़ी संत निरंकारी मिशन के स्थानीय सत्संग स्थल पर सोमवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। संतोष बहन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मन को वास्तविक स्थिरता और शांति केवल परमात्मा से प्राप्त होती है। निराकार प्रभु से जुड़ने पर जीवन में स्थायित्व, संतोष और आत्मिक आनंद का संचार होता है।