विदिशा: ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का जायजा लेने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी पहुंचे गांव, जल्द सर्वे की मांग
ग्रामीण क्षेत्र सुरई मूढरा, परसोरा और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिन पहले हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश की वजह से फसलों को नुकसान हुआ था। जिसमें गेहूं चना सरसों की फसले बर्बाद हुई थी। गुरुवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दांगी और अन्य पदाधिकारी, ओला प्रभावित और बारिश प्रभावित गांवों में पहुंचे खेतो मे पहुचे।