सतना की फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बृजेंद्र बागरी लोन की किस्त लेने सिद्धार्थनगर निवासी शंकर कुशवाहा उर्फ पोलू के पास गया था । लोन किस्त रकम देने की बजाय शंकर कुशवाहा ने कर्मचारी बृजेंद्र बागरी के साथ मारपीट कर दी, करीब 9 हजार रुपए छीनकर बाइक भी रख ली । शुक्रवार की दोपहर 3 बजे घायल पीड़ित फाइनेंस कर्मचारी बृजेंद्र कोलगवां थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा है ।