सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर मे लगे बिजली खंभे मे अचानक आग गई । देखते ही देखते आग धू धूकर जलने लगी । आग लगने से कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल हो गया । गुरुवार सुबह 1130 बजे बिजली विभाग को फोन किया गया । जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद आग अपने आप बुझ गई । आग से डीपी बॉक्स जलकर खाक हो गया जिससे बिजली गुल हो गई । बिजली विभाग बिजली लाइन बहाली मे जुटा है ।