सतना के बरदाडीह निवासी विजय बारी बाइक से कहीं जा रहा था । विजय की बाइक जैसे ही पशुपतिनाथ मंदिर के पास पहुंची कार ने टक्कर मार दी । एक्सीडेंट में बाइक सवार विजय गंभीर घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायल को गुरुवार की रात 11 बजे जिला अस्पताल भेजा, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शव मर्चुरी शिफ्ट कर दिया ।