ताला के अजमाइन में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को पीटा, घायल पत्नी सतना जिला अस्पताल रेफर
ताला के अजमाइन में घरेलू कलह के चलते पति रविराज सिंह ने पत्नी कोमल सिंह के साथ मारपीट कर दी । घायल पत्नी को ताला अस्पताल से बेहतर ईलाज लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । गुरुवार की रात 10 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सास हिल्या सिंह के उकसाने पर पति मारपीट करता आ रहा है । हम पति व सास के पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते है ।