सतना के जवाहर नगर में एक हफ्ते पहले हुई चोरी के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी का नाम हर्ष गुप्ता उर्फ गोलू बताया जा रहा है । जवाहर नगर के शुभम गुप्ता के घर हुई चोरी में सोने के जेवर सहित 10 हजार पार हो गए थे । गुरुवार की शाम 4 बजे पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद आरोपी हर्ष को पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।