खाद की किल्लत पर आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, एस डी एम को खाद की बोरी पहनकर सौंपा ज्ञापन
धरती पुत्र किसान जहां खाद के लिए परेशान है,वही आज सतना कलेक्ट्रेट में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने खाद की बोरी पहनकर अनोखा प्रदर्शन किया हैऔर प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि जिस किसान को देश का अन्नदाता कहा जाता है, आज वही खाद के लिए दर-दर भटक रहा है। यह स्थिति हर वर्ष उत्पन्न होती है।