बंजरिया: फुलवार में दुधौरा नदी का बांध कमजोर होने के कारण प्रखंड में बाढ़ का भय लोगों को सताने लगा है
फुलवार में दुधौरा नदी का बांध कमजोर होने के कारण स्थानीय लोगो को बाढ़ का भय सताने लगा है। स्थानीय वार्ड सदस्य उमेश यादव ने कहा कि पिछले वर्ष बांध टूटा था,लेकिन उसकी मरम्मत ठीक से नही हुई। अब मॉनसून धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है।नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बांध पर दबाव बढ़ेगा।जिससे प्रखंड में बाढ़ आने से कोई रोक नही सकता। जबकि अंचल कार्यालय बाढ़ तैयारी को ठीक बता रही।