कोशी स्नातक क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव पहुंचे शेखपुरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
शेखपुरा शहर के मेहुस मोड़ स्थित लोजपा (रामविलास) जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में डॉ. एन के यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ईमाम गजाली ने उन्हें श्रीराम जी की प्रतिमा एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
ईमाम गजाली ने शानदार सम्मान किया।
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. एन के यादव ने कहा कि वह तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और उन्हें अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का पूरा विश्वास प्राप्त है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा एवं विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से उन्हें कोशी स्नातक एमएलसी क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संपर्क मजबूत करने और मतदाताओं के बीच पहुंचने की अपील की।इस दौरान उन्होंने मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर ईमाम गजाली, चंद्रमौली यादव, राधे यादव, गोविंद यादव,मनोज यादव, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मतदाता मौजूद रहे।