मंझनपुर: टेंवा गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच हुई भीषण मारपीट, सीओ ने बताया पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने मंगलवार को समय 3 बजे बताया कि यह घटना टेंवा चौकी क्षेत्र में घटित हुई, जिसमें एक पक्ष वंश केशरवानी और दूसरा पक्ष नीतीश श्रीवास्तव से संबंधित है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण यह हिंसक झड़प हुई। जैसे ही पुलिस को इस मारपीट की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।