मंझनपुर: धान और गेहूं खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों का वेतन रोका
जनपद में खाद्य एवं रसद विभाग, आपूर्ति एवं विपणन शाखा की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंगलवार को समय 2 बजे उदयन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में धान क्रय केंद्रों की मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान प्रेषण और भारतीय खाद्य निगम (FCI) को चावल के सम्प्रदान की स्थिति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया।