मंझनपुर: मौनी अमावस्या भगदड़ में मृतकों की संख्या छुपा रही सरकार, कांग्रेस ने मंझनपुर में प्रदर्शन कर जवाबदेही की मांग की
कौशाम्बी जिला कांग्रेस कमेटी ने संगम, प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माघ मेले में हुई भगदड़ को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार मृतक श्रद्धालुओं की संख्या बताने से घबरा रही है और घायलों के इलाज में भी लापरवाही बरती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया है।