मंझनपुर: कानून के आगे बेखौफ गुंडे, पुलिस बनी तमाशबीन, टेंवा बाजार में लाठी-डंडों से मचाया तांडव
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की टेवा चौकी के बाजार में दबंगई का एक मामला देखने मिला। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें लाठी-डंडे जमकर चले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे सिर्फ तमाशा देखते रहे। कानून के रखवाले दबंगों के सामने मूकदर्शक बने रहे, जिससे गुंडों के हौसले और बुलंद हो गए।