मंझनपुर: कौशाम्बी SP की जनसुनवाई में फरियादियों को मिला त्वरित न्याय, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय में मंगलवार को समय 12 बजे जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में मंझनपुर, महेवाघाट, करारी, सराय अकिल समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया।