मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में खेती की परेशानी से जूझ रहे किसान ने फांसी लगाकर दी जान, इलाज के दौरान हुई मौत
झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढुरबई में खेती को लेकर परेशान 50 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान सियाराम ने शुक्रवार को घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजन उन्हें टहरौली अस्पताल ले गए, जहां से झांसी रेफर किया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।