Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image

नर्मदापुरम में अवैध मदिरा पर आबकारी की कार्रवाई पचमढ़ी के नागद्वारी क्षेत्र से 130 लीटर कच्ची-विदेशी शराब जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को पचमढ़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम ने पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र अंतर्गत जलगली, नागफनी, कालझाड़, भाजियागिरी एवं निबुगिरी के आसपास के क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से संग्रहित एवं बिक्री के लिए रखी गई मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 06 प्रकरण कायम किए गए। टीम ने मौके से 130 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं विदेशी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 9,000 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक हितेश विशोरिया, रघुवीर निमोदा एवं स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुई। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

65 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Aug 13, 2026

‘हर घर तिरंगा, हर दिल भारत’
नर्मदापुरम में आयोजित की गई भव्य तिरंगा यात्रा

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #harghartiranga #jansamparkmp #madhyapradesh

‘हर घर तिरंगा, हर दिल भारत’ नर्मदापुरम में आयोजित की गई भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #harghartiranga #jansamparkmp #madhyapradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

*नागद्वारी मेले में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

*कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में प्रशासन अलर्ट

*सीईओ जिला पंचायत ओर  एसडीएम  कर रहे हर पॉइंट का लगातार निरीक्षण

पचमढ़ी पर्यटन स्थल में चल रहे प्रसिद्ध नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन पूरी  तरह सतर्क है। मेले में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें लगातार मैदान में सक्रिय हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में एसडीएम आकिप खान द्वारा मेले के प्रत्येक महत्वपूर्ण प्वाइंट का लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन भी मेले में हर एक पॉइंट को चेक कर रहे है साथ ही संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वे संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का विशेष जोर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने पर है।

मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते विभिन्न स्थानों पर कचरा और गंदगी की स्थिति न बने, इसके लिए नगर प्रशासन और स्वच्छता दल लगातार सफाई अभियान चला रहे हैं। स्वच्छता कर्मी दिन-रात विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुटे हैं। कचरे के संग्रहण से लेकर उसके उचित निस्तारण तक की व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सफाई कराई जा रही है।

*स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष निगरानी*
श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं। विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य अमले द्वारा प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। किसी भी श्रद्धालु के अस्वस्थ होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ आवश्यकता के अनुसार आगे की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें। साथ ही मेले में स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करते हुए कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की गई।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की सक्रिय निगरानी और विभागीय टीमों की सतत मौजूदगी से मेले में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी है। श्रद्धालुओं से भी प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की गई है, जिससे नागद्वारी मेले में आस्था के साथ स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का भी बेहतर वातावरण बना रहे।

*नागद्वारी मेले में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जा रहा विशेष ध्यान *कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में प्रशासन अलर्ट *सीईओ जिला पंचायत ओर एसडीएम कर रहे हर पॉइंट का लगातार निरीक्षण पचमढ़ी पर्यटन स्थल में चल रहे प्रसिद्ध नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें लगातार मैदान में सक्रिय हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में एसडीएम आकिप खान द्वारा मेले के प्रत्येक महत्वपूर्ण प्वाइंट का लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन भी मेले में हर एक पॉइंट को चेक कर रहे है साथ ही संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वे संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का विशेष जोर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने पर है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते विभिन्न स्थानों पर कचरा और गंदगी की स्थिति न बने, इसके लिए नगर प्रशासन और स्वच्छता दल लगातार सफाई अभियान चला रहे हैं। स्वच्छता कर्मी दिन-रात विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुटे हैं। कचरे के संग्रहण से लेकर उसके उचित निस्तारण तक की व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सफाई कराई जा रही है। *स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष निगरानी* श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं। विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य अमले द्वारा प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। किसी भी श्रद्धालु के अस्वस्थ होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ आवश्यकता के अनुसार आगे की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें। साथ ही मेले में स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करते हुए कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की सक्रिय निगरानी और विभागीय टीमों की सतत मौजूदगी से मेले में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी है। श्रद्धालुओं से भी प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की गई है, जिससे नागद्वारी मेले में आस्था के साथ स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का भी बेहतर वातावरण बना रहे।

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

मिसरोद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पद्मश्री मोहन नागर ने कहा— “तिरंगे का सम्मान केवल हाथ में ध्वज थामने से नहीं, बल्कि राष्ट्र और प्रकृति की रक्षा से होता है”

 भारत की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में गुरुवार, 13 अगस्त को ग्राम मिसरोद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा मिसरोद

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे भंडारी विवाह परिसर, मिसरोद से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर नागरिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मिसरोद के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः भंडारी विवाह परिसर पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद, जय भारत" के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंजता रहा।

यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया।

तिरंगा राष्ट्र की एकता और गौरव का प्रतीक : पद्मश्री मोहन नागर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, त्याग, शौर्य और एकता का प्रतीक है।  उन्होंने कहा, “तिरंगे का सम्मान केवल हाथ में ध्वज थामने से नहीं, बल्कि राष्ट्र और प्रकृति की रक्षा से होता है। जिस धरती ने हमें जन्म दिया, जिस मिट्टी ने अन्न दिया, उसकी रक्षा करना भी राष्ट्रधर्म है।”

पद्मश्री नागर ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। युवाओं से उन्होंने राष्ट्रध्वज की गरिमा, स्वच्छता, जल संवर्धन और सामाजिक सेवा को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्र की एकता-अखंडता, तिरंगे के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यात्रा के माध्यम से जल, जंगल, जमीन और प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

तिरंगा यात्रा में श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्री भूपेंद्र चौकसे जनपद पंचायत अध्यक्ष; श्री राजेश गौर, श्री मदन मोहन गुबरेले जनपद सदस्य; श्री दीपेंद्र राजपूत, श्री कौशलेश प्रताप तिवारी संभाग समन्वयक; श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी जिला समन्वयक सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वीणा पाणि संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद कुमार नामदेव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य मनोज गौर, मुकेश भाई, हरिओम गौर, प्रवीण गौर, ओम प्रकाश गौर, श्रवण निमोदा, रामभरोसे कीर, राजेश गौर एवं नवांकुर सखियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
#naadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

मिसरोद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पद्मश्री मोहन नागर ने कहा— “तिरंगे का सम्मान केवल हाथ में ध्वज थामने से नहीं, बल्कि राष्ट्र और प्रकृति की रक्षा से होता है” भारत की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में गुरुवार, 13 अगस्त को ग्राम मिसरोद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा मिसरोद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे भंडारी विवाह परिसर, मिसरोद से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर नागरिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मिसरोद के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः भंडारी विवाह परिसर पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद, जय भारत" के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंजता रहा। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया। तिरंगा राष्ट्र की एकता और गौरव का प्रतीक : पद्मश्री मोहन नागर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, त्याग, शौर्य और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “तिरंगे का सम्मान केवल हाथ में ध्वज थामने से नहीं, बल्कि राष्ट्र और प्रकृति की रक्षा से होता है। जिस धरती ने हमें जन्म दिया, जिस मिट्टी ने अन्न दिया, उसकी रक्षा करना भी राष्ट्रधर्म है।” पद्मश्री नागर ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। युवाओं से उन्होंने राष्ट्रध्वज की गरिमा, स्वच्छता, जल संवर्धन और सामाजिक सेवा को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्र की एकता-अखंडता, तिरंगे के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यात्रा के माध्यम से जल, जंगल, जमीन और प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। तिरंगा यात्रा में श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्री भूपेंद्र चौकसे जनपद पंचायत अध्यक्ष; श्री राजेश गौर, श्री मदन मोहन गुबरेले जनपद सदस्य; श्री दीपेंद्र राजपूत, श्री कौशलेश प्रताप तिवारी संभाग समन्वयक; श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी जिला समन्वयक सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वीणा पाणि संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद कुमार नामदेव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य मनोज गौर, मुकेश भाई, हरिओम गौर, प्रवीण गौर, ओम प्रकाश गौर, श्रवण निमोदा, रामभरोसे कीर, राजेश गौर एवं नवांकुर सखियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। #naadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026