सेवा संकल्प अभियान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा रेड रिबन क्लब के सहयोग से बानापुरा बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का विषय ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ रहा। छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बेटियों के संरक्षण, शिक्षा एवं उन्हें समान अवसर प्रदान करने का संदेश आमजन तक पहुँचाया। कार्यक्रम के दौरान समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान नोडल अधिकारी श्री मिथुन बारिया सहायक प्राध्यापक, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकांक्षा पाण्डेय, डॉ. सरिता नागवंशी, डॉ. सीमा तोमर एवं मयंक गौर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। बस स्टैंड पर उपस्थित नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक को देखा और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh