🔹सेवा संकल्प अभियान
🔹प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाकर दिया विकसित भारत का संदेश
➡️मंगलवार को शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाणिज्य विभाग के द्वारा " प्राकृतिक सामग्री से रंगोली प्रतियोगिता जिसका विषय घर-घर से राष्ट्र तक था। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया विद्यार्थियों द्वारा प्राकृतिक सामग्री जैसे फूल, पत्तियां, मिट्टी लकड़ी का बुरादा आदि के माध्यम से संबंधित विषय पर विभिन्न तरह की रंगोलिया बनाई।
प्रथम स्थान पलक पटेल बीएससी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान ललिता कीर बीए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान माधुरी कुशवाहा बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एस. के. मेहरा, सेवा संकल्प अभियान नोडल अधिकारी डा. अनिता सेन, डॉ आर. जी. पटेल, प्रो.एस के बघेल, डा. एल एन मालवीय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh