पीरो: 70वीं बीपीएससी में अगियाँव बाजार के अश्विनी कुमार सिंह का गांव पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत
Piro, Bhojpur | Jul 4, 2026 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अगियाँव बाजार निवासी अश्विनी कुमार सिंह का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही गाँव आने की खबर गांव में पहुंची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार की शाम 4:00 के करीब गांव पहुंचते ही परिजनों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।